Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : This song from the film ‘Dhurandhar’ is trending in Agra, and youngsters are grooving to FA9LA’s track
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : This song from the film ‘Dhurandhar’ is trending in Agra, and youngsters are grooving to FA9LA’s track

377

आगरालीक्स…आगरा में ‘धुरंधर’ के इस गाने का क्रेज इन दिनों अलग ही लेवल पर है, शादी—पार्टी से लेकर रेस्तरां, रूफटॉप तक यंगस्टर्स FA9LA की धुन पर झूम रहे हैं, अक्षय खन्ना के डांस को कांपी कर क्लिप वायरल कर रहे हैं

अक्षय खन्ना का जो डांस फिल्म धुरंधर से वायरल हो रहा है, उसका आगरा में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शादी—पार्टी से लेकर होटल, रेस्तरां और रूफ टॉप पर यंगस्टर्स FA9LA गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं अक्षय खन्ना के डांस को कांपी कर सोशल मीडिया पर क्लिप्स डाले जा रहे हैं।

दरअसल रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में FA9LA एक अरबी रैप ट्रैक है। एक्टर अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए डकैत रहमान की एंट्री के समय बैकग्राउंड में यह ट्रैक बजता है। थिएटर में इस गाने को सुनकर लोग झूम रहे हैं और दर्शक सीटियों और तालियां बजा रहे हैं, लेकिन इसके बोल क्या है? इसका मतलब क्या है? ये किसी को समझ नहीं आया। आगरा में 11 दिसंबर को अंतिम सहालग तक यह ट्रैक शादियों में भी खूब बजा। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और रूफ टॉप पर होने वाली पार्टियों में भी इस गाने की दीवानगी युवाओं के बीच साफ देखी जा सकती है।

कुछ ऐसी ही ​धमाल पिछले साल लोगों ने एनिमल फिल्म के सांग जमाल कुडू पर भी किया था, जब​ फिल्म में बॉबी देओल की एंटी हुई थी। इसके बाद यह गाना भी क्रिसमस, न्यू ईयर, वेडिंग पार्टीज में खूब बजा था। फर्क बस इतना है कि इस बार बॉबी देओल की जगह अक्षय खन्ना ने ले ली है। इसमें कोई शक नहीं है कि एनिमल फिल्म के जमाल कुडू की तरह ही इस साल के आखिर तक आते—आते बहुत सारी पार्टीज में FA9LA की धूम रहेगी।

इधर सोशल मीडिया का हाल यह है कि फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर हर दूसरे व्यक्ति ने क्लिप लगा रखी है, और यह तय माना जा रहा है कि यह ट्रैक इस साल क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी की जान बनने वाला है। ऐसे में यह गाना टॉप ट्रेंडिंग चार्ट्स में शामिल भी हो चुका है।

इंटरनेट मीडिया की मानें तो फ्लिपराची नाम के बहरीन रैपर ने FA9LA गाने को गाया है। इस गाने पर रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना ने अपना टशन दिखाते हुए खुद से डांस किया जिसके बाद ये गाना आज हर जगह पर चलता सुनाई दे रहा है। अब लोग इस पर डांस करके रील्स तो बना रहे हैं लेकिन इसके लिरिक्स हर किसी के सिर के ऊपर से जा रहे हैं। हालांकि इंटरनेट मीडिया को खंगालें तो पता चलता है कि FA9LA को अरबी में ‘फस्ला’बोला जाता है। यहां 9 का मतलब नंबर से नहीं है बल्कि ये एक अरबी शब्द है और ये ‘स’ साउंड करता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!