Friday , 19 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Traders reached the GST office in Agra with their problems…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Traders reached the GST office in Agra with their problems…#agranews

414

आगरालीक्स…आगरा में जीएसटी कार्यालय समस्याएं लेकर पहुंचे व्यापारी. बोले— जीएसटी दरें हों कम, व्यापारियों को मिले सामाजिक संरक्षण

आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जीएसटी कार्यालय जयपुर हाउस पहुंचकर जीएसटी कमिश्नर ग्रेड वन मारुति शरण चौबे को ज्ञापन सोंपा। वित्त मंत्री अध्यक्ष जीएसटी काउंसिल निर्मला सीतारमण के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आगरा व्यापार मंडल ने व्यापारियों के सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मांग की कि बढ़ते कर संग्रह के साक्षेप में जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाया जाये। जीएसटी फैसिलिटेशन काउंसिल का गठन किया जाए। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को सामाजिक संरक्षण प्रदान किया जाए। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी एन अग्रवाल ने कहा व्यापारियों द्वारा जीएसटी के लागू होने के बाद से ही ईमानदारी पारदर्शिता से माह दर माह कर संग्रह में बढोत्तरी में योगदान किया जा रहा है।

वर्तमान में जीएसटी कर संग्रह 2 लाख करोड़ को पार कर का है। यह दर्शाता है कि व्यापारियों द्वारा जीएसटी कानूनों में अनेक जटिलताओं के वजूद इसको ईमानदारी से अपनाते हुए अपना योगदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के अनुरूप यह लाजमी हो जाता है कि जीएसटी काउंसिल भी ईमानदारी से व्यापार कर रहे व्यापरियों को जीएसटी दरों, कानूनों, एवं की समस्याओं को सरल बनाकर राहत प्रदान करे।
6 सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल ने वित्त मंत्री से मांग की कि जीएसटी कर संग्रह में बढोत्तरी को ध्यान में रखते हुए जीएसटी दरों को कम किया जाये। सर्वे, छापों की प्रक्रिया को गंभीर एवं विषम परिस्थितियों में छोड़कर स्थगित किया जाये। छोटे कर निर्धारण नोटिस के केसों को निपटाने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाये। जीएसटी पंजीकृत विक्रेता द्वारा टैक्स ना जमा करने पर क्रेता की आइटीसी को ना रोका जाये।

जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों से खरीदे हुए माल का भुगतान ना करने पर क्रेता के खिलाफ जीएसटी में 6 माह के कानून (16 (2) सीजीएसटी 2017 को और सख्त बनाते हुए जीएसटी फैसिलिटेशन काउंसिल बनाया जाये और सजा का प्रावधान किया जाये। इस मौके पर व्यापारियों को आश्वासन देते हुए जीएसटी कमिश्नर ग्रेड 1 मारुति शरण चौबे ने कहा व्यापारियों की समस्या को वित्त मंत्री तक पहुंचाया जाएगा साथ ही अपने स्तर से भी व्यापारियों के हित के लिए सार्थक कदम उठाए जाएंगे। व्यापारियों ने मांग की कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को आयुष्मान कार्ड का लाभ देकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाये। सराफा बुलियन पर कर 3% की जगह एक परसेंट किया जाए। ऑटो स्पेयर पार्ट्स एवं डीजल इंजन पार्ट्स पर भी व्यापारियों को राहत प्रदान की जाए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Bougainvillea vines adorn major areas of Agra, including MG Road and Yamuna Kinara Road, with colors that captivate people.

आगरालीक्स…यह कौन सा पौधा है जो शहर की सड़कों से घरों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar in Agra’s Sanjay Place following an incident of assault….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में मारपीट की घटना के बाद बवाल. कम्प्यूटर...

error: Content is protected !!