Monday , 23 November 2026
Home फिरोजाबाद Another sensational case: Granddaughter gets grandfather murdered by her boyfriend…#tundalamurdercase
फिरोजाबाद

Another sensational case: Granddaughter gets grandfather murdered by her boyfriend…#tundalamurdercase

361

फिरोजाबादलीक्स…एक और सनसनीखेज मामला, नातिन ने अपने बॉयफ्रेंड से कराई दादा की हत्या. लव मैरिज में रोड़ा बनने पर चाकू से रेता गला, शव को जलाया…साजिश ऐसी रची कि पुलिस भी चौंक गई..

फिरोजाबाद में लव मैरिज में रोड़ा बन रहे एक नातिन ने अपने ही दादा की हत्या अपने बायफ्रेंड से करा दी. बायफ्रैंड ने चाकू से गला रेता और शव को जला दिया. नातिन ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए सुसाइड नोट लिखकर पहले से रखा था जिसे पुलिस को दिखाकर गुमराह किया गया लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर कड़ी पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

घटना टूंडला को मोहम्मदाबाद गांव की है. 55 वर्षीय नरेंद्रपाल किसान थे. 10 दिन पहले उनका शव पशुओं के बाड़े में उनका शव जली हुई हालत में मिला था. उनके गले पर धारदार ह​थियार के निशान थे. मामला संदिग्ध लग रहा था और पुलिस जांच कर रही थी कि तभी घरवालों को एक सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा. इसमें जमीन बेटों के नाम करने और नातिन 20 साल की रश्मि की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ होने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी. सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस का नातिन रश्मि पर शक गहना दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नरेंद्र की हत्या की पुष्टि हुई थी. पुलिस ने जांच तेज की.

पुलिस ने नातिन और उसके प्रेमी को किया अरेस्ट
पुलिस ने जांच तेज की और नातिन रश्मि के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली. इसमें उसके प्रेम संबंध शिकोहाबाद के डायनी गांव में रहने वाले विपिन के साथ मिले. गांव वालेां और परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने भी रश्मि और विपिन के बीच अफेयर की बात कही. इसके बाद पुलिस ने विपिन को अरेस्ट कर लिया. कड़ी पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली. पुलिस ने इसके बाद रश्मि को भी अरेस्ट कर लिया.

लव मैरिज में रोड़ा बन रहे थे दादा
आरोपी विपिन ने बताया कि वह चार से रश्मि के साथ प्रेम संबंध में था लेकिन दादा शादी के लिए तैयार नहीं थे. रश्मि की शादी कहीं ओर तय कर दी गई थी. 6 जुलाई को बारात आने वाली थी. इसी वजह से दोनों ने प्रेम विवाह में बाधा बन रहे दादा की हत्या की योजना बनाई. 18 जून को रश्मि घर से भागकर अपने प्रेमी विपिन के साथ सोनीपत गई थी और वहीं उन्होंने हत्या की साजिश रची और सुसाइड नोट भी लिख लिया था.

विपिन ने की हत्या
24 जून को दोनों वापस आए. इसी रात विपिन ने बाहर अकेला देखकर चाकू से नरेंद्र पाल पर हमला कर दिया और उनका गला रेत दिया. इससे उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद शव पर कपड़े और बिस्तर डालकर आग लगा दी. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग चाकू भी बरामद कर लिया है. वारदात के बाद रश्मि ने अपने प्रेमी को फोन पर घटना की जानकारी ली थी. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

फिरोजाबाद

Firozabad News: Woman murdered in case of onesided love; accused absconding…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स….भाभी से एकतरफा प्यार. किसी भी कीमत पर पाना चाहता था ममेरा...

फिरोजाबाद

Tragic incident: Groom’s carriage came into contact with a high-tension power line, two band members and two horses died

फिरोजाबादलीक्स…दुखद, बारात में दूल्हे की बग्गी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन...

फिरोजाबाद

Firozabad News: A bride refused to marry after being upset by the groom’s behavior…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…दुल्हन के सामने युवती को कमरे में ले गया दूल्हा, आधे घंटे...

फिरोजाबाद

Tragic accident: Husband, wife, and son die in an acciden in Firozabad

फिरोजाबादलीक्स...दर्दनाक एक्सीडेंट..ट्रक ने पति—पत्नी को रौंदा, दूसरी बाइक पर आ रहे बेटा...

error: Content is protected !!