आगरालीक्स….आगरा पुलिस ने पकड़े दो बुलट बाइक चोर. चोरी की दो बुलट बाइक और एक स्कूटी और कार बरामद. आगरा के रहने वाले इन चोरों की दिल्ली पुलिस को है तलाश
आगरा की थाना छत्ता पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय वाहन चारों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से दो बुलट मोटर साइकिल और एक स्कूटी और कार बरामद की है. ये बदमाश दिल्ली में वाहनों की चोरी करते थे आगरा में नंबर प्लेट बदलकर छुपा देते थे. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.थाना छत्ता पुलिस टीम द्वारा अम्बेडकर पुल के पास रात को बैरियर लगाकर चैकिंग की जा रही थी, कुछ समय बाद बुलट मोटर साइकिल पर सवार बिना हेलमेट के दो लड़के आते दिखाई दिये जिनको पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया. पुलिस को देख बुलेट सवार दोनों युवक पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने के दौरान वहीं गिर गये. पुलिस टीम द्वारा गिरे दोनों युवकों को उठाकर भागने का कारण पूछा गया, युवकों द्वारा कुछ न बताने पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्धता के आधार पर बुलट मोटर साइकिल के नम्बर से डिटेल चेक करने पर प्राप्त डिटेल से वाहन नम्बर व चेचिस नम्बर दोनों में भिन्नता पाई गयी. यह बुलट चोरी की थी और साउथ दिल्ली के थाना गोविंदपुरी में एफआईआर भी दर्ज थी. 02 मई को पंजीकृत ई- चालान एप पर प्रदर्शित होना पाया गया. पुलिस टीम द्वारा दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी.
पूछताछ के बाद दो दोपहिया और एक कार बरामद
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने बताया गया कि दोनों अभियुक्त मिलकर दिल्ली में वाहन चोरी करते हैं. दिल्ली से चोरी कर चोरी के वाहनों को आगरा लाकर वाहनों की नम्बर प्लेट बदल कर अलग-अलग स्थानों पर छुपा देते हैं. दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर अभियुक्त- गुलजार कुरैशी के घर से एक अन्य बुलेट मोटर साइकिल बरामद हुई. जिसकी डिटेल चेक करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि इसके चोरी के सम्बन्ध में साऊथ दिल्ली के थाना ओखला इंड0 एरिया में पंजीकृत है एवं अभियुक्त राजा के घर के पास से 01 स्कूटी पुलिस टीम द्वारा बरामद की गयी एवं 03 फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद की गयी. दोनों अभियुक्तों की निशादेही पर खंदारी स्थित पार्क के पास से 01 कार बिटारा ब्रेजा बरामद की गयी जिसकी जानकारी करने पर ई पुलिस स्टेशन MV THEFT दिल्ली पर एफआईआर संख्या-018956/25 दिनांक 10.07.2025 को पंजीकृत होना पाया गया.
- गुलजार कुरैशी पुत्र चाँद कुरैशी निवासी- बोरान मुहल्ला थाने का सामने बाली गली थाना कागारोल, आगरा।
- मुहम्मद राजा पुत्र युनुस निवासी- अमन डेयरी के बगल में खंदारी थाना हरीपर्वत, आगरा