आगरालीक्स…आगरा की श्री बांकेबिहारी सत्संग समिति का दो दिवसीय विशाल सामूहिक एकादशी उद्यापन 11 व 12 दिसंबर को
श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) द्वारा दो दिवसीय 20 वां विशाल सामूहिक एकादशी उद्यापन अगले माह 11 व 12 दिसंबर, 2024 को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर पर आयोजित किया जाएगा। इस उपलक्ष में शनिवार को समिति की एक विशेष बैठक कमला नगर स्थित समिति की मुख्य संचालनकर्ता कुसुम बंसल के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने अवगत कराया कि समिति विगत ग्यारह वर्षों से साल में दो बार निरंतर दो दिवसीय एकादशी उद्यापनों आयोजन कर रही है ।
इस बार भी समिति के सभी सदस्य पूर्व की भांति पूर्ण भक्ति और सेवा भाव के साथ आगामी 20 वें विशाल सामूहिक एकादशी उद्यापन को सफल बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा के साथ तत्पर हैं। इस दौरान नीरज अग्रवाल, एस बी मित्तल, डॉ. रामानुज भारद्वाज, अनिल अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, संदीप मित्तल, प्रदीप मित्तल, एबी गुप्ता, मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल मौजूद रहे।