आगरालीक्स…आगरा में सरबंसदानी और सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर होंगे दो विशेष कीर्तन समागम.
सरबंस दानी ,सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर आगरा में दो विशेष कीर्तन समागमों का आयोजन किया जा रहा है ।27 नवंबर पौष सुदी सप्तमी के दिन यह विशेष कीर्तन दरबार गुरुद्वारा माईथान और गुरुद्वारा कलगीधर सदर बाजार में आयोजित किया जा रहे हैं ।जिनकी विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ कीर्तन समागमों का पोस्टर विमोचन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माईथान में आयोजित किया गया।
गुरुद्वारा गुरु का ताल के जत्थेदार राजेंद्र सिंह इंदौरिया ग्रंथि अजायब सिंह टीटू ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी एक शहीद पिता के पुत्र और चार शहीद पुत्रों के पिता थे ।उन्होंने 9 वर्ष की आयु में ही अपने पिता श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज को शहादत के लिए प्रेरित किया तो वहीं मुगलिया अत्याचार के विरुद्ध हिंदुत्व की रक्षा की खातिर अपने चार पुत्रों की भी शहादत दी। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान कवलदीप सिंह ने बताया 27 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से चंडीगढ़ से रागी भाई गुरविंदर सिंह पहली बार आगरा आ रहे हैं। इसके अलावा भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था, भाई हरजिंदर सिंह जी, हजूरी रागी गुरुद्वारा माई थान भाई विजेंद्र पाल सिंह और स्त्री सभा माईथान भी मुख्य रूप से हाजिरी भरेंगे।
गुरुद्वारा माईथान के हेड ग्रंथि ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के साथ-साथ उनके दोनों छोटे साहबजादौ बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का शहीदी दिवस भी है। लिहाजा प्रकाश पर्व और शहीदी दिवस दोनों ही एक साथ पूरे उत्साह के साथ मनाए जाएंगे। गुरुद्वारा सदर बाजार के सचिव रविंद्र सिंह ओबेरॉय व बबलू अर्शी ने बताया कि शाम का मुख्य कीर्तन समागम गुरुद्वारा कलगीधर सदर बाजार में आयोजित किया जाएगा ।जिसमें चंडीगढ़ से आए रागी भाई गुरविंदर सिंह जी के साथ-साथ गुरुद्वारा सदर बाजार का हजूरी रागी जत्था कीर्तन करेंगे। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर भी वारताया जाएगा।
मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह जस्सी ने बताया कि गुरुद्वारा माईथान में आने वाली संगत के वाहनों की पार्किंग बीपी ऑयल मिल में की जाएगी और गुरुद्वारा सदर बाजार में संगत के वाहनों की पार्किंग के लिए माना मंडपम में विशेष व्यवस्था की गई है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान सतविंदर सिंह प्रवीण अरोड़ा पाली सेठी,परमिंदर ग्रोवर,वीरेंद्र सिंह वीरे,जितेन्द्र पाल सिंह , सतनाम सिंह ,राणा रणजीत सिंह,रौनक वाधवा, रक्षपाल सिंह, बादल सिंह आदि मौजूद रहे।