आगरालीक्स…पठान फिल्म को को लेकर दो युवकों में मारपीट और गाली गलौज. दोनों युवकों के पक्ष भी आए आमने सामने…
शाहरुख खान, दीपिका और जॉन अब्राहम की बहुचर्चित फिल्म पठान इस समय बॉक्स आफिस पर धूम मचा रही है. लोगों में इस फिल्म को लेकर क्रेज भी देखने को मिल रहा है और इसका जबर्दस्त तरीके से विरोध भी किया जा रहा है. लेकिन आगरा रीजन के फिरोजाबाद जिले में पठान फिल्म को लेकर दो युवकों में विवाद इतना बढ़ गया कि पहली गाली गलौज और फिर मारपीट हो गई. यही नहीं दोनों युवकों के पक्ष भी आमने—सामने आ गए. मामला पुलिस तक पहुंच गया.

ये है पूरा मामला
मामला जसराना के मोहल्ला पोतपुरी का है. यहां अनवार और जोएब रहते हैं. अनवार के मोबाइल में पठान फिल्म होने पर जोएब ने शुक्रवार शाम को फिल्म अपने मोबाइल में भेजने के लिए उससे कहा. लेकिन अनवार ने कहा कि पहले वो दवा लेने जाएगा और फिर इसके बाद फिल्म भेजेगा. इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और धीरे—धीरे विवाद बढ़ गया और मारीपट होने लगी.मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों के लोगों में राजीनामा हो गया.
आरोप है कि शनिवार सुबह जोएब पक्ष के लोगों ने अनवार के घर आकर गाली गलौज देना शुरू कर दिया और धमकी दी. यही नहीं उसके घर के बाहर खड़े ई—रिक्शा को तोड़ दिया. सूचना पर पुलिस पुलिस पहुंच गई तो आरोपी मौके से भाग निकले. बाद में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.