Wednesday , 15 July 2026
Home आगरा Agra News: Vastu expert and motivational speaker Jaya Madan shares tips to make Diwali auspicious in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Vastu expert and motivational speaker Jaya Madan shares tips to make Diwali auspicious in Agra…#agranews

420

आगरालीक्स…आगरा में वास्तु विशेषज्ञ और मोटिवेशनल स्पीकर जया मदान ने वास्तु के तहत बताए दीपावली को शुभ बनाने के टिप्स. कहा—सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है दीपावली

दीपावली केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शुद्धता का प्रतीक है। यह बात प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ और मोटिवेशनल स्पीकर जया मदान ने रविवार को होटल मुगल शैरेटन में जीटो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गनाइजेशन) द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कही। बताया कि दीपावली के समय वास्तु के अनुरूप कुछ परिवर्तन करने से न सिर्फ घर में सुख-शांति आती है, बल्कि आर्थिक उन्नति के रास्ते भी खुलते हैं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पीएनसी के चेयरमैन योगेश जैन, नितिन जैन मार्सन्स, मेघना जैन, तनु जैन, अनुराग जैन व अक्षत जैन भी मौजूद थे। जया मदान ने विशेष रूप से घर के उत्तर-पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखने और पूजा स्थल को सकारात्मक ऊर्जा के अनुसार सजाने पर बल दिया। उन्होंने घरों और व्यवसायिक स्थलों के वास्तु दोषों को दूर करने के सरल उपाय भी बताए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए कुछ उपाय बताए हैं।

उनके अनुसार, घर की स्वच्छता का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनसे वास्तु और जीवन में सकारात्मक सोच को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका जया मदान ने सहज और प्रभावी उत्तर दिया। योगेश जैन ने जीटो का परिचय देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन शहरवासियों को न सिर्फ ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करते हैं, बल्कि परंपराओं से जोड़ते भी हैं। सभी को सकारात्मक ऊर्जा के साथ दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। अतिथियों का स्वागत नितिन जैन ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज जैन, प्रदीप जैन, हीरालाल बैनाड़ा, सुरेन्द्र जैन, सीए एससी जैन आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Preparations begin for the famous fairs held in the month of Sawan in Agra.

आगरालीक्स…आगरा में सावन में लगने वाले मेलों की तैयारियां, मंदिर और मेला...

आगरा

Agra News: An out-of-control car crashed into a shop in Agra; three injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अनियंत्रित कार दुकान में घुसी. कार सवार तीन लोग घायल....

आगरा

Agra Accident News: Six-year-old girl dies after being hit by a bike in Agra…#agranews

आगरालीक्स…दुखद, आगरा में छह साल की बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर....

आगरा

Agra News: Tree plantation held at Shyamalal Saraswati Shishu-Vidya Mandir…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्यामलाल सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर में हुआ पौधरोपण, प्रबंध समिति की...

error: Content is protected !!