आगरालीक्स…आगरा में बारिश से मौसम ऐसा बदला कि पंखे की हवा भी लगने लगी ठंडी. सुबह कोहरा छाया. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आई कमी. जानें आने वाले दिनों का मौसम
आगरा के लोगों को मार्च के महीने में गर्मी से राहत मिली हुई है. पिछले तीन दिनों से आगरा का मौसम बदला हुआ है. ठंडी हवाओं और तेज आंधी के बाद बारिश ने मौसम में यह परिवर्तन लाया है. बारिश ने मौसम को पूरी तरह से ठंडा कर दिया. आज शनिवार सुबह तो शहर में घना कोहरा छाया हुआ था जिसे देखकर लोग भी चौंक गए. हालांकि दिन निकलने के साथ ही धूप भी निकली. मौसम ठंडा होने से तापमान में कमी आई है.आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बादल छाए रहेंगे और फिलहाल एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.