आगरालीक्स….. आगरा में वैलेंटाइन वीक पर पत्नी ने एक होटल के कमरे में अपने पति को महिला मित्र के साथ पकड़ लिया, जमकर हंगामा हुआ।

वैलेंटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में बुधवार को सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाला युवक अपनी महिला मित्र को साथ लेकर सिकंदरा के एक होटल में पहुंचा। यहां उन्होंने एक रूम लिया और महिला मित्र को लेकर होटल के कमरे में चला गया।
स्कूटी लेकर पहुंच गई पत्नी
युवक की पत्नी को शक था, वह उस पर नजर रख रही थी। पति के घर से जाते ही उसकी पत्नी भी पीछे पीछे आ गई। युवक होटल के कमरे में महिला मित्र के साथ जैसे ही गया कुछ ही देर बाद स्कूटी से उसकी पत्नी होटल में पहुंच गई। उसने रिसेप्शन पर कमरा नंबर पूछा और सीधे होटल के कमरे में पहुंच गई। कमरे की घंटी बजाई, गेट खोलते ही युवक के होश उड़ गए, कमरे में अंदर महिला मित्र थी और बाहर पत्नी खड़ी थी।
पत्नी ने जमकर पति और महिला मित्र की लगाई धुनाई
पति को महिला मित्र के साथ होटल के कमरे में देख जमकर हंगामा हुआ। महिला ने पति और महिला मित्र को जमकर खरीखोटी सुनाई और पिटाई लगाई। महिला मौका लगते ही होटल से भाग खड़ी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पति पत्नी को थाने ले आई। यहां दोनों के बीच समझौता हो गया। सिकंदरा के इंस्पेक्टर आनंद शाही का मीडिया से कहना है कि दोनों के बीच समझौता हो गया।
सांकेतिक फोटो