आगरालीक्स…. आगरा में जी 20 देश के मेहमान कल आ जाएंगे, 60 डॉक्टर, 84 पैरामेडिकल स्टाफ और 18 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। क्या हैं जी 20 देश। जानें इनके बारे में भी।
आगरा में जी 20 देश के मेहमान 10 फरवरी शाम को आ जाएंगे और 13 फरवरी की सुबह तक रहेंगे। होटल जिसमें ठहरेंगे, जहां जहां बैठक होगी और जो रूट है उस पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एंबुलेंस तैनात रहेगी। 60 डॉक्टर और 84 पैरामेडिकल स्टाफ की डयूटी लगाई ग्ई है। 18 एंबुलेंस भी लगाई गई हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के साथ ही तीन निजी अस्पतालों में सेफ हाउस बनाए गए हैं।
ये देश हैं जी 20 के सदस्य
1999 में वैश्विक अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए जी 20, जिसे ग्रुप आफ टवेंटी भी कहा जाता है का गठन हुआ था। इसके भारत सहित 21 देश सदस्य हैं। जी 20 देश की अर्थव्यवस्था 80 फीसदी है। हर साल शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाता है। दिसंबर 2022 में भारत को जी 20 देश की अध्यक्षता मिली है और नवंबर 2023 तक रहेगी। सितंबर में नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इससे पहले जी 20 देश के प्रतिनिधि भारत में कई जगह बैठक करेंगे। पहली बैठक आगरा में 10 से 13 फरवरी तक होने जा रही है। इसमें महिला सशक्तिकरण पर मंथन किया जाएगा।
अमेरिका, रूस, चीन, भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) हैं।