आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पत्नी ने पति पर दर्ज कराया मुकदमा, आरोप तंत्र मंत्र कर पति महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाता है, साली को भी प्रेम जाल में फंसाया। ( Agra News: Woman lodge FIR against Husband in Agra#agra)
आगरा के थाना सदर में महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है, इसमें कहा है कि 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि पति तंत्र मंत्र और जादू टोना करता है। उसने तंत्र मंत्र से साली को प्रेम जाल में फंसा लिया, इसके साथ ही कई महिलाओं को भी पति ने तंत्र मंत्र से अपने प्रेम जाल में फंसा रखा है।
घर से निकाला, दूसरी महिला के साथ रह रहा पति
महिला का आरोप है कि मार्च के महीने में पति ने मारपीट कर बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि पति अब अन्य महिला के साथ्ज्ञ रह रहा है, महिला ने अपने पति पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।