आगरालीक्स…(Video News) ‘योगा फाॅर ह्यूमेनिटी’, आगरा में सामूहिक योगाभ्यास शुरू, रूपरानी हैल्थ केयर्स पर 28 विशेषज्ञ शारीरिक और आध्यात्मिक चिकित्सा के मेल से तीन दिनों तक निशुल्क सेवाएं दे रहे, आप भी आएं
आगरा में मानवता के लिए योग शुरू हो चुका है। सोमवार को 128 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। वहीं 28 अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 150 से अधिक मरीजों को निशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। शास्त्रीपुरम रोड, सिकंदरा स्थित रूपरानी हेल्थ केयर्स पर तीन दिन तक आप भी यह स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। सामूहिक योगाभ्यास एवं चिकित्सा शिविर सोमवार से शुरू हो गया। शिविर का उद्घाटन डाॅ. आर के सिंह एवं डाॅ. अनूप दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रूपरानी हेल्थ केयर्स के निदेशक डाॅ. अभिनव चतुर्वेदी ने बताया कि इस शिविर में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तीनों ही चिकित्सा पद्धतियों का लाभ मरीजों को मिल रहा है।

इन विशेषज्ञताओं का उठाएं लाभ
पहले दिन 20 जून को सुबह छह से सात बजे तक योग गुरू शिवम मिश्रा और आकाश वर्मा के निर्देशन में योग प्रशिक्षण चला। इसके बाद सुबह सात से 10 बजे तक चिकित्सा शिविर में मेडिसिन के डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, डाॅ. आरके सिंह, डाॅ. गौरव गंगवार, डाॅ. रोहित जैन, डाॅ. चंदन कुमार, हड्डी रोग के डाॅ. विभांशु जैन, डाॅ. गौरव शर्मा, डाॅ. विजय गुप्ता, दंत रोग के डाॅ. कुशाल सिंह, डाॅ. अमित सिंह, डाॅ. पूजा शर्मा, स्त्री रोग के डाॅ. सीमा सिंह, डाॅ. निधि दीक्षित, डाॅ. शिवानी शिखा, डाॅ. किया जैन, नेत्र रोग के डाॅ. नेहा जैन लवानिया, डाॅ. स्मृति सिंह, फिजियोथैरेपी के डाॅ. अभिनव चतुर्वेदी, गुर्दा एवं किडनी रोग के डाॅ. शुभम लवानिया, सर्जन डाॅ. अनूप दीक्षित, नाक-कान-गला रोग के डाॅ. नीरज शर्मा, गेस्ट्रोसर्जन डाॅ. करन रावत, नेचुरोपैथी के डाॅ. अजय सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
आज सुबह छह से योग, सात बजे से चिकित्सा शिविर
शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई जांचें निशुल्क की जा रही हैं। पैथोलाॅजी जांचों पर 50 प्रतिशत और रेडियोलाॅजी पर 20 प्रतिशत तक छूट है। निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर सुबह छह से सात बजे तक चलेगा। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 7599600800 पर संपर्क कर सकते हैं।

