आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश के चांस थे लेकिन शाम तक नहीं हुई बारिश. धूप भी खिली लेकिन गर्मी से राहत रही. इस दिन से तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस को करेगा पार….
आगरा में मौसम खुशनुमा बना हुआ है. आसमान में काले बादलों का डेरा भी लगा हुआ है. मौसम विभाग बारिश होने की संभावना जता रहा है. सोमवार को भी मौसम विभाग ने झमाझम बारिश के आसार जताए थे लेकिन सोमवार को दिन में धूप खिली और शाम तक बारिश नहीं हुई. हालांकि धूप का प्रभाव इतना अधिक नहीं था कि लोगों को गर्मी के कारण परेशान होना पड़े. हालांकि मौसम विभाग का अभी भी पूर्वानुमान है कि आज रात तक बारिश हो सकती है.

इधर मौसम सुहाना होने से तापमान कम भी हुई है. सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी समान्य से 3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और सप्ताह के अंत तक तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है.