Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Daughter Pooja perfom funeral of IFS AK Jain in Agra, FIR against Car & Tanker driver
बिगलीक्स

Daughter Pooja perfom funeral of IFS AK Jain in Agra, FIR against Car & Tanker driver

149

आगरालीक्स.. आगरा में वन विभाग के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर एके जैन का अंतिम संस्कार ताजगंज में उनकी बेटी ने किया, उनकी मौत के मामले में नया मोड आया है,​ ​कार के आगे चल रहे टैंकर से टकराने पर एके जैन की मौत हुई लेकिन ड्राइवर के खरोंच तक नहीं आई है। उनके भाई विवेक जैन ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई है। उनकी तहरीर पर एके जैन के कार ड्राइवर नाजिम और टैंकर के कार ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के बाग फरजाना में बुधवार रात को चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर एके जैन का शव पहुंच गया, उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार सुबह उनके शव को ताजगंज विद्युत शवदाह ग्रह ले जाया गया। यहां काफी भीड थी, उनका अंतिम संस्कार बेटी पूजा जैन ने किया, उन्हें बेटी ने मुखाग्नि दी।
हादसे में मौत नहीं हत्या की गई
वन विभाग के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एके जैन जापान सरकार के सहयोग से चल रही जायका योजना को देख रहे थे। वे बुधवार को लखनऊ से विभागीय कार्य से बरेली के​ लिए क्रेटा कार (UP 14 DH 4433) से निकले। उनके साथ गाडी में ड्राइवर और अर्दली थे। बुधवार सुबह शाहजहांपुर के तिलहर में स्वागत ढाबे के पास उनकी कार एक ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर में जा घुसी, हादसे में आईएफएस अधिकारी एके जैन की मौत हो गई. वहीं ड्राइवर और उनका अर्दली गंभीर घायल हैं।
अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
वन विभाग के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एके जैन ने अपने विभाग के ही अधिकारियों के खिलापफ मोर्चा खोला था, उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और नोटबंदी के दौरान नोट बदलने के आरोप लगाए थे। वे आगरा में मुख्य वन संरक्षक के पद पर रहे थे, उन्होंने आगरा में भी पेड काटे जाने पर कार्रवाई की रिपोर्ट दी थी।
आगरा में परिवार में कोहराम
मुख्य वन संरक्षक एके जैन की मौत से आगरा में उनके ​घर पर कोहराम मचा हुआ है, उनका परिवार आगरा में रह रहा था। उनके भाई विवेक जैन मीडिया हाउस में हैं और एसोसिएशन के पदाधिकारी हैं, उनकी मौत के बाद से परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। उनके भाई ने कार ड्राइवर नाजिम के चोट न आने और बार बार बयान बदलने पर हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Canara bank building collapse in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में बेलनगंज में मल्टीस्टोरी मॉल के निर्माण के...

बिगलीक्स

Agra Live News: 37 year old Tourist dead body found in hotel room in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गर्ल फ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आया युवक...

बिगलीक्स

UP Board Result 2026: Agra’s 1.21 Lakh 10th & 12th student result declare today

आगरालीक्स यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

State assembly Election 2026: 18.76% in West Bengal & 17.69% voting in Tamilnadu till 9 AM

नईदिल्लीलीक्स.. सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडू में...

error: Content is protected !!