आगरालीक्स.. आगरा में कारोबारी से लूट करने पर तीन पुलिस कर्मियों को अरेस्ट किया गया है, पुलिस कर्मी खुद को क्राइम ब्रांच का बताते हुए कारोबारी से 15 लाख रुपये लूट करके फरार हो गए थे। इसमें से एक भाजपा विधायक का गनर है।
13 जुलाई की रात को बल्केश्वर निवासी कारोबारी अपनी दुकान से कार से घर जा रहे थे, रास्ते में क्राइम ब्रांच का बताते हुए पुलिस कर्मियों ने कार रोक ली, कारोबारी के साथ ही दो पुलिस कर्मी कार में सवार हो गए, रास्ते में 15 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे।
गुरुवार को एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल सिपाही राहुल पाल, अनूप और राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक सिपाही मनीष चाहर सहित चार आरोपी अभी फरार हैं। इनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
रेकी के बाद की लूट
आरोपियों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। ये सिपाही अपने गांव के अपराधी साथियों के साथ लूट करते थे। एक अन्य व्यापारी से कमला नगर में हुई लूट भी इसी गैंग ने की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ लाख से ज्यादा की रकम भी बरामद कर ली है। सिपाही राहुल पाल कासगंज में तैनात है। वो अमांपुर से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप का गनर है। दूसरा सिपाही भी कासगंज में तैनात है।