आगरालीक्स..आगरा पुलिस चंद मिनट में पहुंचेगी, इसके लिए 100 पुलिस रेस्पोंस व्हेकिल और चीता मोबाइल की 100 बाइक दी गईं हैं। एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह के साथ नई पीआरवी बाइक पर पुलिस कर्मियों को लोग देखते रह गए।
आगरा में वारदात की रोकथाम और घटना होने के बाद पुलिस के चंद मिनटों में पहुंचने के लिए बडे कदम उठाए जा रहे हैं। यूपी 100 की गाडी के बाद अब पीआरवी और चीता मोबाइल की 100 बाइक मंगलवार को आगरा पुलिस को दी गईं। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के बाद एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह के नेत्रत्व में पुलिस कर्मी बाइक के साथ रोड पर निकले।

पुलिस अस्तबल में लगाए गए कूलर
आगरा में पुलिस अस्तबल में गर्मी से घोडे नाराज हो गए, उन्होंने एसएसपी अमित पाठक के साथ से गुड नहीं खाया, एसएसपी ने उनका गुस्सा शांत करने के लिए कुछ ऐसा किया कि नाराज घोडे उनसे खुश हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा पुलिस के अस्तबल में 20 घोडे हैं, इन घोडों को हर शुक्रवार एसएसपी अमित पाठक गुड खिलाने जाते हैं। इस बार वे गुड खिलाने के लिए गए तो उनके पसंदीदा घोडे नौ साल के मस्तमौला और बलवान ने गुड नहीं खाया। वे अपनी जगह से हिले तक नहीं, जबकि अन्य घोडों ने गुड खा लिया। एसएसपी अमित पाठक ने अस्तबल प्रभारी अमरनाथ सिंह से कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि गर्मी में घोडे खाना भी कर देते हैं और गुस्से में किसी की तरफ देखते तक नहीं हैं।
अस्तबल में लगवाए 10 कूलर
एसएसपी अमित पाठक ने तुरंत अस्तबल में 10 कूलर लगवाने के लिए कहा, कूलर लगने के बाद एसएसपी अमित पाठक अस्तबल पहुंचे, इसके बाद उनके साथ से मस्तमौला और बलवान ने भी गुड खा लिया। उन्हें देखकर दोनों घोडे जमीन पर पैर मारने लगे, अपना चेहरा उनके हाथों के पास ले गए।
एसएसपी घोडों की करते हैं सवारी
एसएसपी अमित पाठक के मस्तमौला और बलवान पसंदीदा घोडे हैं, वे इन दोनों घोडे की ही सवारी करते हैं।