आगरालीक्स… आगरा में युवती के शव को जलती चिता से बाहर निकालने पर होश उड गए, युवती को पलंग पर बांधकर जलाया जा रहा था। युवती के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए पति ने युवती की हत्या कर दी, इसके बाद पलंग से बांधकर चिता जला दी, पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया है।
आगरा के ताजगंज निवासी मुकेश से मालती की शादी हुई थी। 25 साल की मालती को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। मालती के परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज कम मिलने पर युवती को परेशान करते थे। गुरुवार रात को मालती की हत्या के बाद शव को पलंग से बांधकर गांव से बाहर ले आए और आग लगा दी।
जलती चिता से बहन को निकलवाया बाहर
गांव के कुछ लोगों ने मालती के भाई को सूचना दे दी, वह गांव पहुंचा, आरोप है कि मुकेश और उसके परिजनों ने मालती के भाई के साथ मारपीट कर दी। इस पर उसने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही मुकेश और उसके परिजन भाग खडे हुए। पुलिस ने जलती जिता से मालती के शव को बाहर निकाला, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया है।