Tuesday , 18 February 2025
Home बिगलीक्स Agra rank 55th in ease of living Index
बिगलीक्स

Agra rank 55th in ease of living Index

रहने योग्य शहरों में दिल्ली और लखनऊ से अच्छा है आगरा
आगरालीक्स ..आपका आगरा रहने योग्य शहरों में दिल्ली और लखनऊ से बेहतर है। वहीं, पुणे रहने योग्य शहरों में देश में अव्वल रहा है। सोमवार को ईज आॅफ लिविंग इंडेक्स जारी की गई।
छह माह पूर्व शहरी विकास मंत्रलय ने ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स के लिए नगर निगम, एडीए, जिला प्रशासन, आवास विकास परिषद, जल संस्थान, पर्यटन सहित अन्य विभागों से छह बिंदुओं की रिपोर्ट मांगी थी। सोमवार को शहरी विकास मंत्रलय ने ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स जारी किया। पश्चिमी यूपी में आगरा इकलौता शहर रहा।
दिल्ली और लखनऊ से आगे आगरा
ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में दिल्ली 65वें और लखनऊ 73वें स्थान पर रहा है, आगरा की रैंक 55वीं रहीं। उत्तर प्रदेश का रामपुर आखिरी पायदान पर है।
यूपी के शहरों का हाल
बनारस को 33वें, झांसी को 34वें, इलाहाबाद को 96वें, रायबरेली को 49वें, कानपुर को 75वें, लखनऊ को वें, आगरा को 55वें, अलीगढ़ को वें, बरेली को 81वें, मेरठ को 101वें, गाजियाबाद को वें, मुरादाबाद को 88वें, सहारनपुर को 103वें और रामपुर को 111वें पायदान पर रखा गया है।
इसलिए नंबर एक है पुणे
अव्वल रहे पुणो में शुद्ध हवा, पानी, सुरक्षा, संरक्षा, रोजगार, आवास, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और मजबूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर व भोपाल को टॉप टेन में जगह मिली है। महाराष्ट्र के ही तीन और शहरों नवी मुंबई, ग्रेटर मुंबई व ठाणो ने टॉप टेन में जगह बनाई है। चंडीगढ़ पांचवें स्थान पर है। उत्तर प्रदेश, बिहार व तमिलनाडु जैसे बड़ी शहरी आबादी वाले राज्यों का हाल खराब है।
रेलवे स्टेशन में पिछडा आगरा
रेल मंत्रलय ने सोमवार को स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत सर्वे, 2018 की रिपोर्ट जारी कर दी। आगरा के ए-1 और ए क्लास स्टेशन इस सर्वे में पिछड़ गए हैं। सभी स्टेशनों की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। भारी-भरकम खर्च के बावजूद स्टेशनों की स्थिति में सुधार की बजाय गिरावट आने से अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन ए-1 कैटेगरी में हैं, जबकि आगरा फोर्ट, राजा की मंडी ए कैटेगरी में हैं। रेल मंत्रलय द्वारा स्टेशनों की स्वच्छता की रैंकिंग तय करने को सर्वे कराया जाता है। 2018 की सर्वे की रिपोर्ट आगरा मंडल के लिए निराशाजनक रही है। पिछले वर्ष की अपेक्षा यहां सभी स्टेशनों की रैंकिंग में गिरावट आई है। ए-1 कैटेगरी का स्टेशन आगरा कैंट सर्वे में 1000 में से कुल 801.33 अंक प्राप्त कर 37 वें स्थान पर रहा, जबकि 2017 के सर्वे में कुल 694.3 अंक प्राप्त कर यह 35 वें स्थान पर रहा था। ए-1 कैटेगरी का ही मथुरा जंक्शन कुल 457.72 अंक प्राप्त कर अंतिम 75 वें स्थान पर रहा, जबकि 2017 में यह 612.4 के साथ 59 वें स्थान पर रहा था। ए कैटेगरी का स्टेशन आगरा फोर्ट सर्वे में 714.03 अंक प्राप्त कर 206 वें स्थान पर रहा, जबकि 2017 के सर्वे में यह 633 अंकों के साथ 178 वें स्थान पर रहा था। राजा की मंडी की स्थिति सबसे खराब रही है। वर्ष 2017 में यह 734.9 अंक प्राप्त कर यह 44वें स्थान पर रहा था, लेकिन इस बार यह 684.28 अंक प्राप्त कर 232वें स्थान पर रहा।

Related Articles

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Cultural Fest start from today, Ticket, Entry & Performance#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज से शिल्पग्राम में ताजमहोत्सव का...

बिगलीक्समथुरा

Vrindavan Video News : Sant Premanad Maharaj start Padyatra after 12 day, No Fire Crackers, NRI Green City resident welcome#Vrindavan

वृंदावनलीक्स…. Vraindavan News : वीडियो संत प्रेमानंद महाराज ने 12 दिन बाद...

बिगलीक्स

Agra News : Patients increases in SNMC, Agra

आगरालीक्स Agra News: … आगरा में मौसम बदलने के साथ ही मरीजों...

बिगलीक्स

Agra News : Teachers demand relaxation from UP Board Exam Duty

आगरालीक्स….Agra News : आगरा में सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं की...