आगरालीक्स …आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने काम शुरू कर दिया है। कमिश्नर एडीए और लोक निर्माण विभाग के कार्यों को लेकर संतुष्ट नहीं हैं, उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, अब समीक्षा 27 जुलाई को दोपहर साढे तीन बजे होगी।
मंगलवार को कमिश्नर के. राममोहन राव की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में आगरा स्मार्ट सिटी लि0 के निदेशक बैठक की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई।
आगरा स्मार्ट सिटी लि0 कम्पनी के प्रथम ऑडिटर, मानव संसाधन, कम्पनी सचिव,चार्टेड एकाउटेण्ट की नियुक्ति, पीएमसी का गठन तथा आईसीटी के लिए भारत संचार निगम लि0 की भूमिका आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया। आगरा स्मार्ट सिटी लि0 के अन्तर्गत पीएमसी के चयन हेतु आमंत्रित प्रस्तावों का गठित कमेटी द्वारा तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन करने के पश्चात मै0 डाराशां एण्ड कम्पनी प्रा0लि0 सर्व उपयुक्त पाया गया।
भारत संचार निगम लि0 द्वारा स्मार्ट सिटी के लिए वेस्ट मैनेजमेंट मानिटरिंग, सर्विलांस कैमरा, पार्किंग तथा परिवहन आदि सुविधाओं के लिए इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल सेन्टर के माध्यम से क्या-क्या सुविधाएं दी जा सकती है का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। इस सम्बन्ध में अध्ययन हेतु अधिकारियों की एक टीम सूरत जाकर जानकारी करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी गौरव दयाल, अपर निदेशक स्मार्ट सिटी मिशन निदेशालय विशाल भारद्ववाज, नगरायुक्त अरूण प्रकाश, पुलिस अधीक्षक यातायात, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नेडा भारत भूषण तथा लोक निर्माण विभाग, जल निगम, विधुत विभाग के मुख्य अभियंता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।