Friday , 11 September 2026
Home बिगलीक्स Dr Saroj Singh Complete one year as SN Medical College, Agra Principal
बिगलीक्स

Dr Saroj Singh Complete one year as SN Medical College, Agra Principal

246

आगरालीक्स ….आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ सरोज सिंह को प्राचार्य के पद पर एक साल पूरा हो गया, इस दौरान एसएन चर्चा में रहा, बडी उपलब्धि हासिल हुई तो डॉक्टरों पर गंभीर आरोप भी लगे। इस सबके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं सुधारने में डॉ सरोज सिंह का अहम रोल रहा है, अभी कई चुनौतियां हैं। एक साल के कार्यकाल में डॉ सरोज सिंह विवादों में नहीं रहीं।
डॉ सरोज सिंह को 26 जुलाई 2016 को डॉ एसके गर्ग ने प्राचार्य का चार्ज सौंपा था, वे देश के पहले मेडिकल कॉलेजों में से एक एसएन की तीसरी महिला प्राचार्य हैं, इससे पहले वे एसएन के स्त्री रोग विभाग की एचओडी थी, उन्होंने 1974 में एसएन से एमबीबीएस किया है, वे एमबीबीएस में एसएन की टॉपर रही हैं। इसके बाद एमएस किया और एसएन में लेक्चरर के पद पर ज्वाइन किया। उनसे पहले डॉ वीएन लहरी, डॉ वीना मिश्रा एसएन की महिला प्राचार्य बन चुकी हैं।

समय से आने लगे डॉक्टर, मरीजों की बढ रही संख्या
डॉ सरोज सिंह के प्राचार्य पद पर ज्वाइन करने के बाद एसएन में डॉक्टरों की राजनीति शुरू हो गई, गुटबाजी के चलते अव्यवस्थाएं हुई लेकिन डॉ सरोज सिंह सुबह नौ से शाम पांच बजे तक एसएन की व्यवस्थाएं बेहतर करने में जुटी रहीं, इसका असर भी दिखाई देने लगा है। डॉक्टर समय पर पहुंचने लगे हैं, ओपीडी से लेकर वार्ड में मरीजों की संख्या बढ गई है, कई डॉक्टरों ने एसएन छोडने की चेतावनी दी लेकिन डॉ सरोज सिंह के प्राचार्य से उन्होंने अपना इरादा बदल दिया। इस दौरान मरीजों के साथ मारपीट, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ श्वेतांक प्रकाश का आॅडियो, रैगिंग सहित कई मामले हुए लेकिन इन सभी मामलों में एक्शन लेने से स्थिति कंट्रोल में रही।

आठ मई को एसएन का सीएम योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया

cm yogi agra

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा विजिट को लेकर टिवीट किया है, इसके बाद से कमेंट आने लगे हैं। टिवीट में ताज यमुना कॉरीडोर, मलिन बस्ती उखर्रा, आगरा मंडल की काननू व्यवस्था और विकास कार्य की बैठक के साथ एसएन के ट्रॉमा सेंटर में मरीज को देखना और डॉक्टर से बात करते हुए के फोटो डाले हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10 45 पर पहुंच गए थे, वे सीधे एसएन मेडिकल कॉलेज। यहां 14 मरीजों से 18 मिनट में बात की, प्राचार्य डॉ सरोज सिंह से उनकी बीमारी और अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जाना।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!