आगरालीक्स…Agra News: लॉर्ड्स में आस्ट्रेलिया की विकेट कीपर बेथ मूनी का विकेट लेते ही आगरा की दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की महिला क्रिकेट बन गई हैं। उन्होंने 356 विकेट लिए हैं।
महिला टी 20 विश्वकप में भारत का अंतिम लीग मैच लॉर्ड्स में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुआ। मैदान में दीप्ति शर्मा का हौसला बढ़ाने के लिए उनके पिता भगवान शर्मा, भाई सुमित शर्मा सहित अन्य परिजन भी मैदान में थे। 28 साल की दीप्ति शर्मा ने जैसे ही आस्ट्रेलिया की विकेट कीपर बेथ मूनी का विकेट लिया, 356 विकेट लेकर दीप्ति शर्मा दुनिया की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली क्रिकेटर बन गईं हैं। यह आगरा के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।