Saturday , 19 April 2025
Home आगरा Agra to Mumbai Flight: 116 passengers traveled from Agra to Mumbai on the first day…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra to Mumbai Flight: 116 passengers traveled from Agra to Mumbai on the first day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा टू मुंबई फ्लाइट शुरू हुई. जानिए पहले दिन कितने लोगों ने किया हवाई सफर…आगरा से मुंबई फ्लाइट का किराया और टाइमिंग भी जानिए

आगरा से मुंबई के लिए आज से एयर कनेक्टिविटी शुरू कर दी गई है. बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट मुंबई से आगरा बिल्कुल समय पर आई. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचने पर इस फ्लाइट में सफर करने वाले लोगों का एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्वागत किया.

पहले दिन इतने लोग आए और गए
बुधवार को मुंबई से आगरा फ्लाइट से पहुंचने वालों की संख्या 143 रही. 143 लोग आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट से पहुंचे तो वहीं आगरा से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या 116 रही. यानी पहले दिन आगरा से 116 लोग मुंबई के लिए हवाई यात्रा से रवाना हुए.

आगरा मुंबई फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन
इसके साथ ही आगरा मुंबई फ्लाइट भी शुरू हो गई है। यह सप्ताह में तीन दिन है। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आगरा मुंबई फ्लाइट से यात्रा कर सकते हैं। इसका एक तरफ से सेवर किराया 3999 रुपये है जबकि फ्लैक्सी प्लस 4393 रुपये रखा गया है.

ये है आगरा मुंबई फ्लाइट का शिडयूल
मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से ये फ्लाइट दोपहर को 12 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरेगी जो कि आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दो घंटे में दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पहुंच जाएगी. इसके अलावा आगरा से मुंबई जाने की टाइमिंग दोपहर को 3 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी जो कि मुंबई शाम को 5 बजकर 35 मिनट पर पहुंच जाएगी.

जानिए कितना है किराया
आगरा से मुबई जाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस का किराया प्रति व्यक्ति् सेवर सीट का 5582 रुपये है तो वहीं फ्लेक्सी प्लस का किराया 5975 रुपये है.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: GRP arrested a thief with jewellery worth Rs 10 lakh from Agra Cantt…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट से 10 लाख की ज्वैलरी के साथ चोर को जीआरपी...

बिगलीक्स

Agra News: After five years, the monthly school fees of a child will be 8 to 10 thousand…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हर साल कॉन्वेंट और मिशनरी स्कूल 10 से 15 प्रतिशत...

बिगलीक्स

Agra News: Akhilesh Yadav may come to Agra on April 19 regarding Rana Sanga dispute, police alert…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल आएंगे अखिलेश यादव! सांसद सुमन ने कहा था, दो—दो...

बिगलीक्स

Agra News: Before the death of husband and wife in Agra, this person was sent a message on WhatsApp…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पति—पत्नी की मौत से पहले इस शख्स को भेजा गया...

error: Content is protected !!