
आयकर विभाग की टीम सर्वे की कार्रवाई कर रही है। टीम ने सुबह सिकंदरा स्थित बिरोला इंटरनेशनल शू कंपनी पर सर्वे की कार्रवाई की, एक साथ विभाग की कई टीमों ने एक दर्जन ठिकानों पर सर्वे किया।
बिरोला इंटरनेशनल के संजय प्लेस और हींग की मंडी में 15 यूनिट हैं, सुबह एक टीम ने संजय प्लेस के जूता मार्केट स्थित कंपनी की यूनिट पर सर्वे शुरू किया। इसके बाद टीम के बाकी के सदस्य हींग की मंडी चले गए। सभी इकाइयों पर जांच शुरू कर दी गई है। टीम दस्तावेज खंगालने के साथ ही कंप्यूटर हार्ड डिस्क चेक कर रही है।
17 करोड हुआ था सरेंडर
इससे पहले 20 फरवरी को आगरा में आयकर विभाग ने प्रतिष्ठित डेयरी और कपडों के शोरूम पर सर्वे की कार्रवाई की। आयकर की टीम ने तीन फर्मों पर आठ घंटे सर्वे किया, इनके द्वारा 17 करोड सरेंडर (अघोषित आय स्वीकार करना) किया गया है।
वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले आयकर विभाग की टीम ने सर्वे की कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे आयकर विभाग की टीम ने एक साथ तीन ग्रुपों की पांच ईकाईयों पर सर्वे किया। बच्चूमल संस ग्रुप की दो ईकाईयों पर टीम ने खरीद बिक्री के दस्तावेज खंगाले। कंप्यूटर हार्ड डिस्क के साथ ही कच्चे बिल भी चेक किए। यहां टीम ने ग्राहकों की संख्या और दर्शाई जा रही बिक्री पर भी सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही एक टीम ने अजंता डेयरी ग्रुप की दो ईकाईें पर सर्वे किया। यहां भी बिल देखे गए और बिक्री को लेकर सवाल उठाए गए। इसी तरह एक टीम ने क्रष्णा सीडस पर सर्वे किया। बाईपास रोड, सदर बाजार, कमला नगर, पफाउंड्री नगर और जीवनी मंडी स्थित ईकाईयों पर तीन बजे शुरू हुई सर्वे की कार्रवाई रात 11 बजे तक चली। इस दौरान तीनों ग्रुपों ने 17 करोड सरेंडर किया है। टीम ने कंप्यूटर हार्ड डिस्क के साथ ही दस्तावेज जब्त किए हैं। इसकी छानबीन की जा रही है। प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम अनुराधा मिश्रा के निर्देश पर बेलू सिन्हा के नेत्रत्व में सर्वे किया गया। सहायक आयकर आयुक्त राधारानी शर्मा, सुरेंद्र कुमार, आईटीओ राजीव प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, नवाब सिंह, हरीबाबू वर्मा, आरके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
Leave a comment