
विवि की मुख्य परीक्षाएं एक मार्च से प्रस्तावित हैं। छात्रों के आॅनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जा चुके हैं। संबंधित कॉलेजों द्वारा इलाहाबाद बैंक की शाखा में परीक्षा शुल्क जमा किया जा रहा है। इसके जमा होने के बाद कॉलेज के लॉग इन आईडी और छात्रों के मेल आईडी, जो उन्होंने परीक्षा फॉर्म में भरा है, उस पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे।
एसएन में 29 से परीक्षाएं
एसएन मेडिकल कॉलेज में 24 पफरवरी से परीक्षाएं प्रस्तावित थी, लेकिन सप्लीमेंट्री बैच का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। इसलिए एमबीबीएस की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी, अब परीक्षाएं 29 फरवरी से प्रस्तावित की गई हैं, इससे पहले एमबीबीएस छात्रों का लंबित परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।
विवि से संबंधित जानकारी के लिए क्लिक करें
Leave a comment