Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स Agra University employee arrested in fake marksheet scandal
बिगलीक्स

Agra University employee arrested in fake marksheet scandal

degree
आगरालीक्स…..
आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में फर्जी मार्कशीट बनाकर करोडपति बने कर्मचारियों की जेल भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को चार्ट रूम के कर्मचारी रणवीर सिंह को एसआइटी को हिरासत में लेकर सीबीआई कोर्ट, लखनऊ में पेश किया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कान्सेप्ट फोटो

 

विवि की बीएड की फर्जी मार्कशीट से सैकडों लोग सरकारी स्कूलों में नौकरी कर रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने आधा दर्जन कर्मचारियों को बुधवार को लखनऊ में पूछताछ के लिए बुलाया था। एसआईटी ने पूछताछ के बाद चार्ट रूम के लिपिक रणवीर सिंह को हिरासत में लेकर सीबीआई कोर्ट में पेश किया, उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
रणवीर सिंह के खिलाफ एसआईटी ने 2014 में मुकदमा दर्ज किया था, उसने बीएड परीक्षा विभाग में रहते हुए हजारों फर्जी मार्कशीट बनाई, साथ ही नंबर भी बढाए हैं।

रणवीर सिंह आगरा में मऊ रोड पर रह रहा था, वह मूल रूप से फीरोजाबाद का रहने वाला है। अधिकांश समय उसकी तैनाती चार्ट रूम और बीएड विभाग में ही हुई है।
एसआईटी की कार्रवाई से विवि के अधिकारी और कर्मचारियों के होश उडे हुए हैं। उन्हें फर्जीवाडे में फंसने का डर है। विवि के अधिकारी और कर्मचारियों पर एसआईटी द्वारा पहले ही मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। साथ ही फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न...

error: Content is protected !!