Monday , 16 February 2026
Home एजुकेशन Agra University Online Exam form filling start from 13th January
एजुकेशन

Agra University Online Exam form filling start from 13th January

आगरालीक्स ..आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के परीक्षा फॉर्म 13 जनवरी से 23 जनवरी तक भरे जाएंगे, परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।
विवि द्वारा पहली बार स्नातक के प्रथम वर्ष के छात्रों को यूनिक आइडी जारी की जाएगी। इसे आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा, साथ ही छात्र के शैक्षिक अभिलेख यूनिक आइडी से लिंक किए जाएंगे। जिन छात्रों पर आधार नंबर नहीं है, उन्हें इस बार छूट दी जा रही है, लेकिन द्वितीय वर्ष में उन्हें आधार नंबर लिंक करना होगा। वहीं, यूनिक आइडी तीन साल के लिए रहेगा। आॅनलाइन परीक्षा फॉर्म 23 जनवरी तक भरे जाएंगे, ऑनलाइन फॉर्म का कॉलेजों द्वारा सत्यापन – 24 से 28 जनवरी तक होगा और परीक्षा शुल्क के लिए चालान जारी करने की तिथि – 29 से 31 जनवरी है जबकि
परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने की तिथि – 1 से 5 फरवरी है।
बीपीएड परीक्षाएं 23 जनवरी से
विवि द्वारा बीपीएड की परीक्षाएं नहीं कराई गई थी, इसे लेकर छात्र छात्राएं आंदोलन कर रहे थे। विवि द्वारा 23 जनवरी से बीपीएड की परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

एजुकेशन

Admissions open for session 2026-27 at Mahi International School, Agra

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सेशन 2026—27 के लिए एडमिशन शुरू....

एजुकेशन

Admission Open for session 2026-27 in Gayatri Public School, Agra

आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में सत्र 2026—27 के लिए एडमिशन शुरू....

एजुकेशन

Agra Local News: Students of classes tenth and twelfth at Sharda World School were motivated to take their exams with confidence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों...

एजुकेशन

Agra Local News: DEI celebrated its Open Day with great enthusiasm, excitement, and joy….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीईआई ने मनाया ओपन डे. नारियल की खाद से बिना...

error: Content is protected !!