
पेट्रोल पंप पर दो युवक पहुंचते थे, वे खुद को विदेशी बताते हुए करेंसी एक्सचेंज के बारे में पेट्रोल पंप संचालक से बात करते, इसी दौरान उन्हें हिप्नोटाइज कर देते और उनकी जेब में रखे रुपये को लूट कर फरार हो जाते थे। आगरा के कारगिल पेट्राल पंप और मथुरा की यमुना पार स्थित पेट्रोल पंप पर ईरानी युवकों ने 55 हजार की लूट की, इसके बाद वे एक और पेट्रोल पंप पर पहुंचे।
व्हाटसएप से पकडे गए
यमुना पार, मथुरा पेट्रोल पंप संचालक ललितेश सेठी ने हिप्नोटाइज होने के बाद लूट के शिकार होने पर सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें दोनों ईरानी युवक दिखाई दे रहे थे। उन्होंने ईरानी युवकों के पफोटो पेट्रोल पंप आॅनर्स एसोसिएशन के व्हाटस एप ग्रुप पर चेतावनी के साथ डाल दिए। इसी बीच सोमवार दोपहर में ये दोनों ईरानी युवक मोहिनी पेट्रोल पंप, रिफाइनरी पर पहुंचे और करेंसी एक्सचेंज के बारे में जानकारी करने लगे। व्हाटस एप ग्रुप के पफोटो देखने के बाद कर्मचारियों ने युवकों को घेर लिया, इसमें से एक भाग निकला, जबकि दूसरे को उन्होंने पकडने के बाद पुलिस को सौंप दिया। एएसपी रिफाइनरी कुंवर अनुपम सिंह ने मीडिया को बताया कि पकडे गए युवक ने अपना नाम मोहम्मद अली निवासी तेहरान ईरान बताया है।
मंगलवार को लौट रहे थे तेहरान, बालूगंज में ठहरे
बालूगंज के एक होटल में ईरान के चारों युवक ठहरे थे। इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं, मोहम्मद अली के पास से मंगलवार को तेहरान जाने का टिकट मिला है। यानी पेट्रोल पंप करोबारियों को शिकार बनाने के बाद वे मंगलवार को अपने देश लौटने वाले थे। पुलिस गैंग के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
Leave a comment