आगरालीक्स.. आगरा में एक दिन में मास्क ना पहनने और सार्वजनिक स्थान पर थूकने वाले 803 लोगों के चालान किए गए, इनसे 90 हजार का जुर्माना वसूला गया। वाहनों के चालान किए गए।
आगरा में सख्ती की गई है, घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य है, इसके बाद भी तमाम लोग मास्क पहनकर बाहर नहीं निकल रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर थूक रहे हैं, ऐसे में पुलिस ने शुक्रवार को मास्क ना पहने वाले और सार्वजनिक स्थान पर थूकने वाले 803 लोगों के चालान किए, इनसे 90 हजार रुपये वसूले गए।
195 वाहनों के चालान
बाइक पर दो और कार में निर्धारित सीट पर ही लोग बैठ सकते हैं, इसके बाद भी ज्यादा लोग बैठ रहे हैं। बाइक पर पीछे बैठने वाले को हेलमेट पहनना अनिवार्य है लेकिन हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को 195 वाहनों के चालान किए गए, इनसें 38 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नियमों का उल्लंघन करने पर 51 लोगों के चालान
इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 51 लोगों के चालान किए गए, इन लोगों से 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस द्वारा अब सख्ती की जा रही है, चौराहों से लेकर कॉलोनियों में भी चैकिंग अभियान शुरू किया गया है।