आगरालीक्स…आगरा में घर के अंदर चल रहा था क्लीनिक, बेंच पर महिला के लगी थी ड्रिप. स्वास्थ्य विभाग का छापा, भारी मात्रा में दवाएं जब्त..पुलिस को सौंपा झोलाछाप
आगरा के स्वास्थ्य विभाग टीम ने गुरुवार को एक घर में छापा मारा जहां अवैध रूप से झोलाछाप ने क्लीनिक बना रखा था. टीम को यहां बेंच पर एक महिला के ड्रिप भी लगी हुई मिली. झोलाछाप बिल्डिंग के प्रथम तल पर अपने परिवार के साथ रहता है और भूतल पर उसने अवैध क्लीनिक बना रखा था. टीम को यहां से भारी मात्रा में दवाएं भी मिली है. झोलाछाप चिकित्सक को भी पुलिस को सौंप दिया है.
एसीएमओ डॉ. जितेंद्र लवानिया को सूचना मिली थी कि ताजगंज के श्यामो में अवैध रूप् से क्लीनिक चल रहा है. इस पर छापा मारा गया तो भूतल पर झोलाछाप ने घर के अंदर ही क्लीनिक बन रखा था. यहां बुखार के मरीज देखे जा रहे थे और एक महिला के ड्रिप भी लगी हुई थी. झोलाछाप का नाम पृथ्वीपाल सिंह है. टीम को यह न तो कोई शैक्षिक दस्तावेज दिखा सका और न यह बता सका कि उसने कहां तक पढ़ाई की है. टीम को यहां से बड़ी मात्रा में एंटीबायोटिक दवाएं व इंजेक्शन मिले हैं. इन्हें जब्त किया गया है. झोलाछाप को पुलिस को सौंप दिया गया है और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है.