Friday , 11 September 2026
Home बिजनेस Agra News: Shoe-Tech Foundation stone of Rs 450 crore laid for shoe industry in Agra…#agranews
बिजनेस

Agra News: Shoe-Tech Foundation stone of Rs 450 crore laid for shoe industry in Agra…#agranews

545

आगरालीक्स…आगरा में जूता उद्योग के लिए रखी गई 450 करोड़ रुपये की आधारशिला. शू—टेक आगरा की एग्जिबिशन में दो दिन में 5247 विजिटर्स और 2470 ट्रेड विजिटर्स पहुंचे

भारत के जूता उद्योग में कम्पोनेंट्स की रचनात्मकता, तकनीकी विकास और नवीनतम अनुसंधान दुनिया भर में भारतीय बाजार का मिज़ाज बदल रहे हैं। देश में कम्पोनेंट्स की आपूर्ति, जो पहले मुख्य रूप से आयात पर निर्भर थी, अब भारत में तेजी से मजबूत हो रही है कुछ ऐसे ही वक्तव्य एग्जिविशन ‘शू टेक आगरा’ के 58वें संस्करण के दूसरे अंतिम दिन समापन के मौके पर एग्जिविशन में भाग ले रहे एग्जीबिटर्स को सम्बोधित करते हुए एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहे। उन्होंने कहा जूते में इस्तेमाल होने वाले सभी कम्पोनेंट्स अब देश में ही उपलब्ध हो रहे हैं शू टेक जैसे आयोजन इस औद्योगिक क्रांति के नायक सावित हो रहे हैं।

आयोजन संस्था इफ्कोमा के महासचिव दीपक मनचंदा ने एग्जिविशन से जुड़े आंकड़े मीडिया के सामने रखे उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दो दिवसीय एग्जीबिशन में फुटवियर कम्पोनेंट्स में 450 करोड़ के कारोबार की आधारशिला रखी गई जो निश्चित रूप से इस ट्रेड में भारत की प्रगति के संकेत हैं।

शाम तक आते रहे विजिटर्स
दूसरे अंतिम दिन सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार विज़िटर्स का आना जारी रहा, न सिर्फ फैक्ट्री ऑनर्स ने इस आयोजन में सिरकत की वल्कि भविष्य की उद्यमियों ने भी इस एग्जिविशन में हिस्सा लिया। ऐसा लग रहा था इस आयोजन में सहभागिता के मौके को इंडस्ट्री से जुड़ा कोई भी कारोबारी चूकना नहीं चाहता था।

“आज भारतीय जूता उद्योग में तकनीकी विकास और रचनात्मकता के साथ जो बदलाव आ रहे हैं, वह न केवल भारतीय बाजार के मिज़ाज को बदल रहे हैं, बल्कि यह हमारी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। जूते में इस्तेमाल होने वाले कम्पोनेंट्स अब भारत में ही उपलब्ध हैं। शू-टेक जैसे आयोजन इस औद्योगिक क्रांति के नायक साबित हो रहे हैं।”
— पूरन डावर, अध्यक्ष, एफमेक

“इस आयोजन में वास्तव में वायर-सेलर का समागम देखने को मिला। शू-टेक आगरा फुटवियर कम्पोनेंट्स इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है और यह अपनी ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ रहा है। यह आयोजन न केवल उद्योग के लोगों को अवसर देता है, बल्कि उन्हें नवीनतम तकनीकों से अपडेट कर उन्हें वैश्विक बाजार में मजबूती से खड़े होने का हौसला भी देता है।”
दीपक मनचंद, महासचिव, इफ्कोमा

“इस प्रकार के आयोजन में सीधे तौर पर खरीददारी नहीं होती, लेकिन कारोबारी अनुबंध निश्चित रूप से एक बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। हम उत्साहित हैं कि शू-टेक आगरा में दो दिनों में लगभग 450 करोड़ के कारोबार की बुनियाद रखी गई, जो निश्चित रूप से भारत में फुटवियर कम्पोनेंट्स सेक्टर की बढ़ती रफ्तार का संकेत है।”
शरद कान्त वर्मा, कार्यकारी निदेशक, इफ्कोमा

“इस प्रकार के आयोजन कारोबार को नया बूम देते हैं। एक छत के नीचे फुटवियर कम्पोनेंट्स और नवीनतम तकनीक से खुद को अपडेट करने का मौका शू-टेक आगरा ने दिया है। इस आयोजन में एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है। फुटवियर इंडस्ट्री के लिए इस प्रकार के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, क्योंकि ऐसे आयोजन कारोबार को नया आयाम देने में सहायक सिद्ध होते हैं।”
ओपिंदर सिंह लवली, अध्यक्ष, आस्मा

एग्जीबिशन में भाग ले रहे एग्जीबिटर्स में से विभिन्न श्रेणियों में चुने गए स्टॉल्स को श्रेष्ठ स्टॉल्स के लिए सम्मानित किया गया।

  • कर्नल अभय- एफडीडीआई – इंडस्ट्री-एकेडेमिया कॉलैबोरेशन इनिशिएटिव
  • डॉ.आशीष चंद्र- एनआईएफटी – मोस्ट इनोवेटिव ट्रेंड्स डिस्प्ले
  • शैलेश पाठक- स्टक ऑन – ट्रस्टेड ब्रांड
  • सत्यमूर्ति- सीडीएस सोल – क्रिएटिव प्रोडक्ट
  • अक्षय गुंटेती – ग्रीन वर्म्स- रेवोल्यूशनरी वेस्ट मैनेजमेंट एंड रीसाइक्लिंग

आकड़े जो आये सामने
कुल एग्जीबिटर्स -60
विजिटर्स की सहभगिता – 5247
रजिस्टर्ड बिजिनेस विजिटर्स – 2470
प्रदेशों की सहभगिता – 12
कुल संभावित कारोबार लगभग – 450 करोड़ रूपये

मुख्य रूप से रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन अतुल कोहली ने किया। इस दौरान इफ्कोमा के महासचिव दीपक मंनचदा, कार्यकारी निदेशक एसके वर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, आस्मा के अध्यक्ष ओपिंदर सिंह लवली, सीसीएलए के अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: Panel discussion in Agra on “Beyond the Mandap: The Business of the Wedding Economy”…#agranews

आगरालीक्स…भारतीय शादियां अब केवल परंपराएं नहीं बल्कि एक बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन...

बिजनेस

23rd ARCASIA Forum begins in Agra; over 600 architectural experts from 24 Asian countries have gathered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 23वाँ आर्कएशिया फोरम शुरू. 24 एशियाई देशों के 600 से...

बिजनेस

Agra News: Deliberations held on making Agra a hub for wedding tourism…#agranews

आगरालीक्स…आगरा को वेडिंग टूरिज्म का कैपिटल बनाया जा सकता है. भारत की...

बिजनेस

Agra News: The Artist Guild of UP celebrated its first foundation day with great fanfare in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना...

error: Content is protected !!