आगरालीक्स…आगरा में अनियंत्रित वैन ने डांस कर रही महिलाओं और बच्चों को रौंदा, वीडियो में देखें कैसे पल भर में खुशियां चीखों में बदल गईं…18 घायल
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव खड़वाई में एक कार्यक्रम में डांस कर रही महिलाओं को अनियंत्रित वैन ने रौंद दिया. हादसे में महिलाओं सहित बच्चे वैन की चपेट में आ गए. इस हादसे में 15 महिलाएं और तीन बच्चे घायल हुए हैं. अचानक हुई इस घटना से खुशी का माहौल चीखों में बदल गया. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है.महिलाएं गांव में पारंपरिक कुआं पूजन के लिए रुनकता—रायभा मार्ग से होकर जा रही थीं. इस दौरान महिलाएं और बच्चे डांस कर रहे थे लेकिन तभी वहां अचानक एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर इनको चपेट में ले गई.