आगरालीक्स…देखें वीडियो, लंबा घूंघट और हाथों में डंडा…शराब की दुकान पर महिलाओं ने जमकर की तोड़फोड़…ऐसा वीडियो शायद ही देखा हो…पुलिस पहुंची, जांच
लंबा घूंघट और हाथों में डंडे…आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के एक देशी शराब ठेके पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. देशी शराब ठेके पर पहुंची महिलाओं ने शराब की बोतलों को तोड़ डाला. बड़ी मात्रा में शराब नष्टकर दी. महिलाओं का कहना है कि शराब बिक्री से गांव का माहौल् खराब हो गया है. महिलाएं पहले ठेके के अंदर गईं और शराब की बोतलें बाहर निकाल लाई. फिर उन्हें बाहर फेंक कर लाठियों से तोड़ दिया. महिलाओं के साथ बच्चे भी थे. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. करीब पांच लाख की शराब का नुकसान बताया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामला थाना सैंया के गांव बिरहरु का है. गांव के बाहर एक देशी शराब का ठैका है. शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे गांव की महिलाएं लाठी डंडे लेकर पहुंच गईं और जाते ही ठेके पर तोड़फोड़ शुरू कर दी. करीब आधा घंटे तक शराब की बोतलों को बाहर लाकर तोड़ा. कुछ लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वो नहीं मानीं. ठेका संचालक ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. देाते ही देखते इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और माहौल् तनावपूर्ण हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया.
इस संबंधम में पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी आगरा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया गया.उन्होंने कहा कि वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है. प्रकरण के संबंध में आवश्यक तथ्यों/साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है.