आगरालीक्स…अभिनेता राजपाल यादव कल आगरा आ रहे हैं. दो दिवसीय ताज साहित्य उत्सव का होगा शुभारम्भ
ताज नगरी आगरा में 10-11 जनवरी को गोयनका साहित्य अकादमी द्वारा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव का शुभारम्भ दोपहर 2 बजे मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय करेंगे. भारत सरकार के केबिनेट राज्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल शाम को फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के साथ मिलकर मेजबान सांसद होने के नाते इस उत्सव में पधार रहीं सेलिब्रिटीज को सम्मानित करेंगे.
कार्यक्रम में वरिष्ठ आईएस डॉ हरिओम (लखनऊ), पवन कुमार (दिल्ली), डॉ अखिलेश मिश्रा (लखनऊ) और आलोक यादव (दिल्ली) की सहभागिता कार्यक्रम में चार चाँद लगायेगी.. आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मार्गदर्शक पूरन डावर, संरक्षक सुरेशचंद्र गर्ग और एडवाइजर कुलदीप ठाकुर ने सभी साहित्य प्रेमियों को इस उत्सव में आमंत्रित किया है.
10 जनवरी के कार्यक्रम
-दोपहर 2 बजे उद्घाटन
-दोपहर 2.30 बजे अभिनेता राजपाल यादव को गोयनका साहित्य रत्न अवार्ड।
-दोपहर 3.30 बजे से गीत गजल का कारवां
-शाम 5.30 बजे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के साथ फिल्म साहित्य व संगीत
-शाम 7 बजे बुक लॉन्च व मोमेंटो सेरेमनी।