आगरालीक्स…आगरा में फिर बदला मौसम. उमसभरी गर्मी ने किया बेहाल. तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. फिलहाल बारिश के नहीं है कोई आसार
आगरा में पिछले चार पांच दिन हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था और लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली थी लेकिन दो दिन से मौसम फिर बदल गया है. सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी आसमान पूरी तरह से साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली. इससे तापमान फिर बढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में फिलहाल चार से पांच दिन बारिश के आसार कम है. बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश नहीं होगी. तापमान भी स्थित रहेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 08/09/26) 34.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/09/26) 24.3
Departure from Normal(oC) -2.0