आागरालीक्स…आगरा के शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स का किया सम्मान…
आगरा के तेरहा स्थित शान्ति निकेतन पब्लिक स्कूल के स्वामी विवेकानन्द ऑडिटोरियम में कक्षा 10 व 12 के छात्र व छात्राओं द्वारा सी॰बी॰एस॰ई॰ बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रर्दशन करने वाले छात्र व छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान के सचिव वीके गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया गया तथा छात्र/छात्राओं को साहस व आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया. संस्थान द्वारा जिन्होंने सी॰बी॰एस॰ई॰ बोर्ड परीक्षा परिणाम में 80 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने वाले 65 छात्र/छात्राओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.विद्यालय के निदेशक डॉ॰ अभिषेक कुमार गुप्ता ने छात्र/छात्राओं को भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे ही बच्चे हमारे भारत के उज्ज्वल भविष्य हैं। संस्थान द्वारा जिन्होंने सी॰बी॰एस॰ई॰ की 12 कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु 11000 रूपये स्कॉलरशिप के रूप में रानी, अरूण, अभिमन्यु यादव, नंदिनी गर्ग, अदिति सिंह, अंजली गौतम, देवांश गर्ग, पल्लवी तोमर एवं दीप्ती सिंघल आदि को वितरित किये गये।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रंजना मिश्रा द्वारा समस्त छात्रों, शिक्षकों व अतिथिगण का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के हिन्दी प्रवक्ता डॉ॰ हरिओम शर्मा द्वारा किया गया। सम्मान समारोह में छात्र/छात्राओं के अभिभावक, प्राचार्या शांति निकेतन कॉलेज मधु पाराशर, धर्मेन्द्र त्यागी, अंर्जुन सिंह, राहुल सिंह सेंगर, परमजीत कौर, कविता शर्मा, राजकुमार त्यागी, अमित बाथम, अमित त्यागी, डॉ॰ तेज स्वरूप भारद्वाज, सभी अध्यापकगण एवं विद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं स्कूल समन्वयक अंजुल खण्डेलवाल उपस्थित रहे।