आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 13 एमएम बारिश, सुबह भी हुई बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में रविवार सुबह कुछ देर के लिए बारिश हुई, इससे न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तेज धूप निकलेगी इससे गर्मी के साथ उमस बढ़ेगी।
दो से तीन दिन बाद तेज बारिश, 13 एमएम रिकार्ड की गई बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दो से तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा, उमस और गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। इसके बाद तेज बारिश होगी। वहीं, बीते 24 घंटे देर रात और दिन में हुई बारिश से अभी तक 13.55 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।