आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सुबह से ही बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है, सुबह के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह बादल छाए रहने के साथ ही धीरे धीरे समय बढ़ेगा उमस भी बढ़ती जाएगी। दिन में धुप निकलेगी इससे उमस और गर्मी से लोग परेशान रह सकते हैं।
तीन दिन बाद होगी मानसून की बारिश
आगामी 3 दिनों के दौरान प्रादेशिक मानसूनी सक्रियता में कमी के आसार
उत्तर प्रदेश में 30 जून को मानसून आगमन के उपरान्त इसके तेज़ी से आगे बढ़ते हुए 2 जुलाई को पूरे प्रदेश को आच्छादित कर लेने के उपरान्त उत्तरी उड़ीसा तट के पास उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से मौसमी द्रोणी के अपनी वर्तमान स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकने तथा प्रदेश में अन्य कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण आगामी 3 दिनों के दौरान प्रदेश में मानसूनी सक्रियता में कमी के परिणामस्वरूप प्रदेश के दक्षिणी भाग एवं इससे लगे जिलों में हो रही वर्षा के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य भागों में मानसूनी गतिविधियाँ सीमित रहने से तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना है| तदुपरांत प्रादेशिक मानसूनी सक्रियता में बढ़ोत्तरी के परिणामस्वरूप वर्षा में पुनः बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना है|