आगरालीक्स…आगरा में दोपहर को मई—जून जैसी गर्मी. धूप ने किया बेहाल लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर से आंधी और बारिश के आसार. 7 अक्टूबर को जनकपुरी वाले दिन आंधी-तूफान की संभावना. जानें आज का तापमान
आगरा में गर्मी ने एक बार फिर से लोगों को परेशान कर दिया है. कहने को तो अक्टूबर का महीना चल रहा है और मौसम गुलाबी होना चाहिए लेकिन दिन में निकल रही तेज धूप इतनी तेज है कि मानो मई और जून का महीना चल रहा हो. हालांकि रात का तापमान लगातार स्थिर बना हुआ है. देर रात ठंडा मौसम हो रहा है. आज भी सोमवार को दोपहर में तेज धूप निकली. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में एक बार फिर मौसम बदल सकता है. 7 अक्टूबर को आंधी तूफान के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 05/10/26) 38.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/10/26) 23.5
Departure from Normal(oC) –