मथुरालीक्स...यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर हादसा, फिर मौत. टायर चेक कर रहा था ट्रेलर चालक. एक वाहन आया और कुचल कर चला गया…
आगरा नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर हादसा हुआ है. मथुरा के माइलस्टोन 95 के पास टायर चेक कर रहे एक ट्रेलर चालक सकलेश यादव को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे असप्ताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरे ट्रेलर का चालक मामूली रूप से घायल हुआ है.
जानकारी के अनुसार बिहार के नवादा में रहने वाले सकलेश यादव सरिया लेकर बोकारो, झारखंड से नोएडा जा रहे थे. रविवार रात को माइलस्टोन 95 के पास उन्होंने अपना ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा किया और टायर चेक करना शुरू किया. इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के समय वहां से गुजर रहे दूसरे ट्रेलर चालक कुंदर पुत्र छोटेलाल तांती निवासी नवादा को भी मामूली चोट आईं. दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने सकलेश यादव को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.