आगरालीक्स…आगरा में बारिश और काले घने बादलों का डेरा. यलो अलर्ट जारी. गर्मी से मिली लोगों को राहत…
आगरा में बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है. कल से रिमझिम बारिश का क्रम जारी है. काले घने बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लगा हुआ है. मौसम विभाग ने भारी बारिश के आसार जताए हैं और यलो अलर्ट जारी किया हुआ है. बादलों और बारिश के कारण आगरा का मौसम खुशनुमा हो गया है और लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में मंगलवार को भी भारी बारिश के आसार हैं.बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 01/09/25) 31.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 01/09/25) 25.1
Departure from Normal(oC) -1.3
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 14