मथुरालीक्स…ब्रज में मांस मदिरा की बिक्री पर लगे रोक, यमुना शुद्ध हो इसके लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 170 किमी की सनातन एकता यात्रा निकालेंगे. वृंदावन में यात्रा की बनाई रूपरेखा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन के लिए 170 किमी लंबी 10 दिवसीय सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकालेंगे. यह ऐलान उन्होंने सोमवार को वृंदावन में कृष्ण कृपा धाम में 200 से अधिक संतों और महंतों की बैठक में लिया. इसमें यात्रा की रूपरेखा, अनुशासन और धार्मिक मर्यादाओं पर चर्चा की गई. यह यात्रा 7 नवंबर से शुरू होगी और 16 नवबर को वृंदावन पहुंचकर संपन्न होगी.200 से अधिक संतों के साथ किया समागन
सोमवार को धीरेंद्र शास्त्री ने कृष्ण कृपा धाम में संत समागम किया. इस बैठक में कथावाचक अनिंरुद्धाचार्य, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और देशभर से आए 200 से अधिक संतों और महंतों ने भाग लिया. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा पूरी शालीनता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक नहीं बल्कि एक वैचारिक आंदोलन भी है. हमारा लक्ष्य है कि ब्रज में मांस मदिरा की बिक्री पर रोक लगे, यमुना शुद्ध हो और धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रगीत गूंजे. जब तक सनातनी एकजुट नहीं होंगे हमारा प्रयास जारी रहेगा.