आगरालीक्स…आगरा में गलनभरी सर्दी के बीच स्कूल के लिए मैसेज का इंतजार. जानें कल कैसा रहेगा मौसम
आगरा में गलनभरी सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है. सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा तो वहीं दिन निकलने के साथ भी गलन बरकरार रही. धूप में भी गलनभरी सर्दी महसूस हो रही थी. शाम होने के बाद फिर से ठंड शुरू हो गई. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो वही न्यूनतम तामपान 9.7डिग्री सेल्सियस रहा.
इन सबके बीच पेरेंट्स प्रशासन की ओर से आने वाले स्कूलों के आदेश का रविवार शाम तक इंतजार करते रहे. शाम तक कोई भी नया आदेश प्रशासन की ओर से नहीं आया है. पेरेंट्स का कहना है कि विंटर वैकेशन शुरू नहीं किए गए हैं और सर्दी अधिक होने के कारण बच्चों को सुबह स्कूल भेजने में परेशानी होती है. हालांकि प्रशासन ने सभी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक निश्चित किया हुआ है. सोमवार को भी इसी समय स्कूल खुलेंगे
इधर मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी गलनभरी सर्दी बरकरार रहेगी. कोहरा भी छा सकता है. नये साल से पहले ही अधिकतम तापमान में गिरावट रहेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/12/25) 21.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/12/25) 9.7
Departure from Normal(oC) 3.4