Monday , 23 November 2026
Home मनोरंजन Agra News: A grand homecoming welcome of Miss Diva Supernational 2025 Avni Gupta in Agra…#agranews
मनोरंजन

Agra News: A grand homecoming welcome of Miss Diva Supernational 2025 Avni Gupta in Agra…#agranews

642

आगरालीक्स…आगरा की अवनी गुप्ता बनी मिस दीवा सुपरनेशनल 2025. ताजनगरी पहुंचने पर ऐतिहासिक स्वागत. कहा—अब नजर मिस दीवा ब्यूटी क्वीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता पर

आगरा की बेटी और मिस दीवा सुपरनेशनल 2025 की विजेता अवनी गुप्ता के आगरा आगमन पर लायंस क्लब आगरा आधार द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और शहर का नाम रोशन कर लौटने पर अवनी का सिकंदरा रोड स्थित होटल ओपल कोर्टयार्ड में आयोजित स्वागत समारोह में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और गर्मजोशी भरे सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। लायंस क्लब आगरा आधार द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जितेंद्र चौहान ने अवनी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा है और यह सिद्ध करती है कि दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर अवनी गुप्ता ने कहा कि सपने देखना ही नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए पूरे समर्पण के साथ प्रयास करना भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास बनाए रखने और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। अवनी के माता-पिता नगेंद्र कुमार गुप्ता और अलका गुप्ता ने कहा कि माता-पिता को बच्चों के सपनों पर विश्वास रखना चाहिए और उनका साथ देना चाहिए। परिवार का सहयोग मिलने से बच्चे बिना दबाव के अपने करियर पर फोकस कर पाते हैं। वहीं अवनी की बहन रिया और बहनोई प्रिय रंजन ने भी परिवार की इस लाडली बेटी की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब आगरा आधार के सचिव ब्रज पाराशर, ओमपाल जादौन, हिमांशु भटनागर, सोनम पाराशर, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

अवनी बनी ताजनगरी के लिए मिसाल
दयालबाग क्षेत्र के राहुल विहार निवासी अवनी गुप्ता की सफलता कहानी संघर्ष, धैर्य और आत्मविश्वास की मिसाल है। नर्सरी कक्षा में स्कूल के मंच पर पहली बार “मिस ईवनिंग” चुने जाने के साथ उनके मन में जो सपना जन्मा था, वह पढ़ाई और करियर की व्यस्तताओं में कुछ समय के लिए पीछे रह गया। आगरा से प्रारंभिक शिक्षा के बाद दिल्ली से उच्च शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में लगभग सवा वर्ष तक नौकरी की, लेकिन मंच और सौंदर्य प्रतियोगिताओं का सपना मन में जीवित रहा।
दिल्ली में उन्होंने पहली बार मिस यूनिवर्स के क्वालिफाइंग राउंड में भाग लिया और प्रथम रनर-अप रहीं, हालांकि निजी कारणों से प्रतियोगिता बीच में छोड़नी पड़ी। इसके बाद जब उन्हें मिस दीवा ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर मिला, तो उन्होंने पूरे मन से अपने सपने को साकार करने का संकल्प लिया। महज 15 दिन की ट्रेनिंग और केवल छह महीने के मॉडलिंग अनुभव के साथ अवनी पहले टॉप-250 प्रतिभागियों में चुनी गईं। इसके पश्चात मुंबई के लेमन ट्री होटल में 21 दिसंबर को आयोजित लाइव ग्रैंड फिनाले में टॉप-आठ फाइनलिस्ट्स के बीच अपने आत्मविश्वास, सशक्त अभिव्यक्ति और मंचीय संतुलन से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए उन्होंने “मिस दीवा सुपरनेशनल 2025” का खिताब अपने नाम किया। अब वह जून में पोलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मिस दीवा ब्यूटी क्वीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मनोरंजन

Agra News: Actress Kangana arrives in Agra, visits the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आईं अभिनेत्री कंगना, ताजमहल का किया दीदार. फैमिली भी रही साथ....

मनोरंजन

Actor Tiger Shroff is safe after being shot at in Juhu, Mumbai

आगरालीक्स…अभिनेता टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग. अभिनेता सुरक्षित. लॉरेंस...

मनोरंजन

Agra News: The film ‘The Barabanki’ will be shot at GIC in Agra. Bipasha Basu and Sunny Kaushal will be coming…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जीआईसी में होगी फिल्म ‘द बाराबंकी’ की शूटिंग. बिपाशा बसु...

मनोरंजन

Agra News: The star cast of ‘Hanuman Ansh’ visited the Agra District Jail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जिला जेल पहुंची ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट. कैदियों संग किया...

error: Content is protected !!