आगरालीक्स… क्राकोविया डैंजा फेस्टिवल, पोलैंड में परफोर्म कर आगरा के होटल कारोबारी की बेटी चहक लधानी सबसे कम उम्र की भारतीय डांसर बन गई हैं। 30 जुलाई से छह अगस्त तक क्राकोव, पोलैंड में आयोजित 18 वें क्राकोविया डैंजा फेस्टिवल में 45 देशों के डांसर ने प्रस्तुति दी, इसमें भारत की तरफ से अलकनंदा इंस्टीटयूट आॅफ परफोर्मिंग आटर्स की चहक लधानी सहित 10 छात्राओं की कथक की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को पोलैंड के साथ ही भारत में भी सराहा गया है।
चार साल की उम्र से सीख रहीं कथक

होटल रेडिसन ब्लू के मैनेजिंग पार्टनर पारितोष लधानी व अलका लधानी की बेटी चहक लधानी चार साल की की उम्र से कथक सीख रहीं हैं, 2014 में चहक ने गुरु अलकनंदा से कथक का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। चहक की प्रेरणास्रोत उनकी मां है, वह भी डांसर हैं। इस उपलब्धि के पर चहक लधानी कहती हैं कि गुरु अलकनंदा और माता पिता की मेहनत से इस मुकाम तक पहुंच सकी हूं।
डांस और कोरियाग्राफी के तालमेल का बेहतरीन उदाहरण

क्राकोविया डैंजा फेस्टिवल, पोलैंड में प्रतिभागियों ने ओपन एयर परफोर्मेंस दी, इस बार की थीम अलग अलग डांस फोर्म की स्टाइल में डांस और कोरियोग्राफी का तालमेल थी, इसमें दुनिया भर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।