आगरालीक्स…आगरा के भीमराव अंबेडकर विवि में वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 अगस्त से दोबारा शुरू होगी, जिन छात्रों ने वेब रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है , वे 31 अगस्त तक वेब रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
डॉ भीमराव अंबेडकर विवि से संबदध् कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों को विवि की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लाई करना अनिवार्य है। छात्रों को वेब साइट पर अपना रिकॉर्ड और 100 रुपये का शुल्क जमा करने के बाद वेब रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जा रहा है, इस रजिस्ट्रेशन नंबर के द्वारा ही वे संबंधित कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं।
1 50 लाख छात्रों ने नहीं कराया वेब रजिस्ट्रेशन
विवि की वेबसाइट पर 31 जुलाई तक वेब रजिस्ट्रेशन होना था, लेकिन अधिकांश छात्रों ने वेब रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, इससे 1 50 लाख छात्र वेब रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गए, इन छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिल रहा है।
21 से 30 अगस्त तक वेब रजिस्ट्रेशन
विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि 21 से 30 अगस्त तक छात्र विवि की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। इसके बाद वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
वेब रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें
http://dbrau.org.in/WebRegistration_2017_18.aspx
री एग्जाम के 21 अगस्त से फॉर्म
विवि की सत्र 2017 की परीक्षा में एक विषय में फेल छात्रों के री एग्जाम के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। छात्रा 21 से 30 अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं।