आगरालीक्स…ताजमहल देखने आ रहे हैं अमेरिकी उप राष्ट्रपति. 23 अप्रैल को आम पर्यटकों के लिए इतने घंटे बंद रहेगा ताजमहल. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां भी करेंगी सुरक्षा रिहर्सल
अमेरकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस के 23 अप्रैल, बुधवार को आगरा में आने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। बताया यह भी जा रहा है ताजमहल करीब पांच घंटे तक बंद रखा जाएगा। आगरा वायुसेना स्टेशन से होटल आइटीसी मुगल तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे या नहीं, इसकी अनुमति मांगी गई है। आगरा वायुसेना स्टेशन परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वागत कर सकते हैं। उप राष्ट्रपति परिवार के साथ एक घंटे तक ताजमहल में रहेंगे। जयपुर से पहुंचेंगे आगराअमेरिका के उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ 23 अप्रैल को सुबह साढ़े 9 बजे जयपुर से आगरा आएंगे। इनकी सुरक्षा व्यवस्था के चलते आगमन से दो से ढाई घंटा पहले ताजमहल को आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा ताजमहल में मौजूद पर्यटकों को ताज परिसर से बाहर किया जाएगा और टिकट बिक्री भी रोक दी जाएगी। उपराष्ट्रपति करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहेंगे। भ्रमण के बाद उपराष्ट्रपति होटल के लिए रवाना होंगे, तब जाकर ताज को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। उप राष्ट्रपति यहां से नई दिल्ली रवाना होंगे।