आगरालीक्स…(3 August 2021 Agra News) आगरा में हरे परिधानों के साथ अखिल भारतीय महिला परिषद (आगरा कैंट शाखा) ने मनाया तीज उत्सव. सावन पर रचित कविताएं पढ़ीं.
हर्षोल्लास के साथ मनाया तीस उत्सव
अखिल भारतीय महिला परिषद (आगरा कैंट शाखा) का तीज उत्सव होटल ऑरेंज प्रतापपुरा पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सभी महिलाएं हरे परिधान में आईं. सर्वप्रथम अध्यक्ष अंशु भार्गव द्वारा सभी को तीज की बधाई दी गई. डॉ शैलबाला द्वारा सावन पर रचित कविता को अंशु भार्गव द्वारा पढ़ा गया. सचिव प्रतिमा भार्गव द्वारा गत बैठक की रिपोर्ट पढ़ी गई. मीनू द्वारा अंताक्षरी कराई गई. प्रीति जैन द्वारा मनोरंजक गेम कराया गया. मंजरी टण्डन द्वारा तीज के महत्व पर प्रकाश डाला गया. तंबोला का सभी ने आंनद लिया. इस अवसर पर राजकुमारी शर्मा, कुंतल पालीवाल, आभा गौतम, डॉ पारुल, चमेली सुराना, विमला डंग, प्रभा आहूजा, रजनीदीपा करूणा शर्मा, अलका, मंजू, अल्पा, वीना सिन्हा आदि उपस्थित रहे.