आगरालीक्स… आगरा में सपा में बडी कार्रवाई, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार और जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव को हटा दिया है, सभी फ्रंटल संगठनों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद खलबली मची हुई है, सपा के नए जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव के नतीजे आने के बाद नए जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में सपा के पदाधिकारियों द्वारा विधानसभा कमेटियों के साथ बैठक नहीं की जा रही है, इसके साथ ही पदाधिकारी कार्यालय पर नहीं जा पहुंच रहे थे। ऐसे में सपा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राम गोपाल यादव ने सपा के फतेहाबाद स्थित कार्यालय का गोपनीय निरीक्षण किया।

कार्यालय पर सोते मिले कुत्ते
रिपोर्ट के अनुसार, सपा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राम गोपाल यादव ने सपा के फतेहाबाद स्थित कार्यालय का गोपनीय निरीक्षण किया, कार्यालय पर ताला लगा हुआ था। फर्श के पत्थर टूटे मिले वह कुत्ता सोता हुआ, पूछताछ में जानकारी मिली कि जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष कार्यालय पर नहीं आते हैं।
जिलाअध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और फ्रंटल संगठन निलंबित
सपा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राम गोपाल यादव की रिपोर्ट के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव और शहर अध्यक्ष वाजिद निसार को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही पूरी कार्यकारिणी और फ्रंटल संगठन को निलंबित कर दिया है।
फाइल फोटो