आगरालीक्स ..एक दंपति ने वल्र्ड मार्शल आर्ट मास्टरशिप प्रतियोगिता में गोल्ड और कांस्य पदक जीता है, यह भारत के लिए बडी उपलब्धि है। पति ने जीता कांस्य और पत्नी ने गोल्ड, अलीगढ के चौहान दंपति की यह बडी उपलब्धि है।
साउथ कोरिया के च्युंगजुग सिटी में 02 से 12 सितंबर तक वर्ल्ड मार्शल आर्ट मास्टरशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शालिनी चौहान और उनके पति राजीव चौहान ने डबल्स और एकल प्रतियोगिता में भाग लिया। शालिनी चौहान ने कामन स्पीड किक में गोल्ड मेडल जीता।
राजीव चौहान ने एकल पुमसे ताइक्वांडो में कास्य पदक जीत भारत की झोली में डाल दिया। जीत के बाद भारत लौटे चौहान दंपति का यूपी सरकार के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। दक्षिण कोरिया के अपने अनुभव साझा करते हुए शालिनी चौहान ने बताया कि वहां का ताइक्वांडो नेशनल गेम है।
महिलाओं की स्थित बहुत बेहतर है। वह हर क्षेत्र में आगे हैं। भारत के विपरीत महिला के खिलाफ होने वाले अपराध भी नगण्य हैं। चौहान दंपति दोनों देशों के बीच खेल तकनीक के आदान प्रदान के समझौते में पुल की भूमिका निभाएगा।
Leave a comment